उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव पीड़िता के सन्दर्भ में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, उसकी मौत अत्यंत दुखद है। उनके द्वारा परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त की गई। सभी अपराधी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाया जाएगा और आरोपियों को कड़ी दिलाई जाएगी।”
गौरतलब है कि आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने पीड़िता को अदालत जाते समय आग के हवाले कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



