UP: Kasganj हादसे में गई 23 लोगों की जान, CM Yogi ने जताया शोक

UP: Kasganj हादसे में गई 23 लोगों की जान, CM Yogi ने जताया शोक

CM Yogi Adityanath

यूपी (UP) के कासगंज में 24 फरवरी (शनिवार) को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में अबतक 23 लोगों की मौत हो गई है।घायल हुए लोगों का इलाज जारी है। तो वहीं, शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।सभी मृतकों का आज अंतिम संस्कार होगा।

  • कासगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ
  • हादसे में 23 लोगों की मौत
  • आज होगा अंतिम संस्कार

CM Yogi ने जताया शोक

आपको बता दें इस हादसे पर सीएम योगी ने शोक जताया है।सीएम योगी ने कासगंज हादसे पर एक्स कर लिखा है कि ‘भगवान श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।’ यूपी सरकार की तरफ से मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार की धनराशि प्रदान की गई है।

क्या है पूरा मामला?

पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मृतकों में आठ महिलाएं और साथ बच्चे शामिल हैं। कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का महौल बना हुआ है। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।

8 22

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

मृतकों में एक-एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पांच और को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।