उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के जैसे-जैसे चरण बीत रहे है, वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी और तीखी होती जा रही है। उत्तर प्रदेश की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी तरफ से चुनाव के किसी भी चरण में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी सपा, बसपा के शासन काल में सबको परेशान करते थे, आज जेल में हैं।
पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिल रहा विशाल जन समर्थन भाजपा सरकार द्वारा दिए गए भय, भ्रष्टाचार और जातिवाद से मुक्त सुशासन पर जनता की मुहर है।आज रानीगंज विधानसभा की जनता ने भी पूरे दिल से भाजपा को अपना समर्थन व्यक्त किया। pic.twitter.com/tBqF7P1xpA— Amit Shah (@AmitShah) February 22, 2022
अमित शाह बोले- अखिलेश बाबू अच्छे गेंदबाज नहीं हैं
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को रानीगंज विधानसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन चरणों का मतदान हो चुका है। यूपी से सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। 300 से अधिक सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश बाबू अच्छे गेंदबाज नहीं हैं।
यदि फुलटास बाल मिले तो चौका लगाना ही चाहिए। कहा कि योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश को सुरक्षित करने का काम किया है। अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी सपा बसपा के शासन काल में सबको परेशान करते थे। आज ये सब जेल में हैं। अगर आपने गलती से भी अखिलेश की सरकार ला दी, तो ये जेल में रहेंगे क्या?
अखिलेश बाबू आज मैं हिसाब देने और आपसे हिसाब मांगने आया है- शाह
अमित शाह बोले कि अखिलेश बाबू आज मैं हिसाब देने और आपसे हिसाब मांगने भी आया है। एक करोड़ 67 लाख लोगों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन मिले। भाजपा की सरकार बनते ही होली में फ्री में गैस सिलेंडर घर पहुंच जाएगा। महिलाओं को शर्म न महसूस हो इसलिए भाजपा ने बड़ी संख्या में शौचालय बनवाए।
Russia-Ukraine Tension: भारतीय दूतावास की सलाह- ‘इंतजार करने की बजाए अस्थायी तौर पर छोड़ दें यूक्रेन’
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस जो जातिवाद, परिवारवाद के आधार पर चलती हैं, ये उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। इनके शासन में घोटालों के गढ्ढे, परिवारवाद का स्पीड ब्रेकर, माफियाओं की टोल वसूली रही। इन्होंने गरीबों, पिछड़े और महिलाओं के लिए नो-एंट्री कर दी थी।
यह माफिया का क्षेत्र है, योगी जी ने माफिया पर नकेल कस दी है
गृह मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के समय में शौचालय नहीं बनाए गए। महिलाओं के सम्मान की बात सोची भी नहीं। पहले बिजली आती ही नहीं थी अब बिजली ही नहीं मिलती बल्कि गरीबों के घर में बिजली का कनेक्शन फ्री दिया जा रहा है। एक बार फिर सरकार बनाइए, पांच साल तक किसानों को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा।
शाह बोले कि यह माफिया का क्षेत्र है, हमारे सांसद साथी संगम लाल अक्सर दबंगों की चर्चा करते थे। योगी जी ने माफिया पर नकेल कस दी है। अपराध कम हुए हैं। दो हजार करोड़ की जमीन भूमाफिया कब्जाए थे, अब वह गरीबों को मिल रही है। भाजपा ने जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण खत्म किया।
जब कांग्रेस पार्टी गई, तब बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम हुआ
गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कईं सालों तक देश पर राज किया। उन्होंने जगजीवन राम जी और बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान करने के अलावा कुछ नहीं किया। इतने साल हो गए, बाबा साहब अम्बेडकर जी को भारत रत्न नहीं मिला था, जब कांग्रेस पार्टी गई, तब बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम हुआ। शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने, कुंभ हो या अर्ध कुंभ, सभी में घोटाले और अव्यवस्थाएं की थीं। 2019 में योगी जी ने यहां भव्य कुंभ का आयोजन कराकर पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को पहुंचाने का काम किया। अर्ध कुंभ में 71 से ज्यादा देशों के राजदूत संगम में आए थे।


Download Android App
Download iOS App



