UP: लोकसभा चुनाव में एनडीए के सहयोगी दल रहे अपना दल (एस) को उत्तर प्रदेश में मात्र एक सीट मिली है। बावजूद इसके अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल होने में सफल रही हैं।
Highlights
- कल मोदी ने ली पीएम की शपथ
- अनुप्रिया ने ली मंत्री की शपथ
- यूपी में मात्र एक सीट जीतकर
अनुप्रिया पटेल ने ली तीसरी बार राज्यमंत्री पद की शपथ
2012 में रोहनिया सीट से पहली बार अनुप्रिया पटेल विधायक बनी। 2014 में एनडीए में शामिल होने के बाद उन्होंने मिर्जापुर सीट से चुनाव जीतकर सांसद बनी। 2019 के बाद 2024 में जीत मिलने के बाद अनुप्रिया पटेल ने तीसरी बार राज्यमंत्री पद की शपथ ली है।
अनुप्रिया पटेल के कैबिनेट में शामिल होना, अपना दल (एस) के लिए बड़ी कामयाबी के रूप में माना जा रहा है। रविवार को केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अनुप्रिया पटेल ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
अनुप्रिया ने कही ये बातें
शपथ ग्रहण के दौरान अनुप्रिया ने कहा, ‘मैं अनुप्रिया पटेल सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी। मैं संघ के राज्य मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत:कारण से निर्वहन करूंगी तथा मैं भय या पक्षपात अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूंगी।
मैं अनुप्रिया पटेल सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करती हूं कि जो विषय संघ के राज्य मंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को, तब के सिवाय, जबकि ऐसे राज्य मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगी’।


Download Android App
Download iOS App






