उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट (UP Board 10th Result 2022 Declared) आज (18 जून) घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही, प्रदेश के 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे शाम चार बजे जारी करेगा। प्रदेश भर में 51 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 47 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड परिणाम http://upresults.nic.in/ व http://upmsp.edu.in/पर देखे जा सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए ये होनी चाहिए जरूरी डिटेल्स
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी इन्हें पहले से तैयार रखें। इसके लिए कैंडिडेट्स को उनका बोर्ड एग्जाम का रोल नंबर और स्कूल कोड चाहिए होगा। ये जानकारी आपको एडमिट कार्ड(admit card) से मिल जाएगा। इसलिए प्रवेश पत्र पहुंच में ही रखें। जिन छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी थी। वह एसएमएस के द्वारा रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को UP10 और अपना रोल नंबर लिखकर इसे 56263 पर भेजना होगा।
अन्य जरूरी डिटेल्स
- इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के मध्य आयोजित की गई थी।
- इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 51,92,689 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन परीक्षा में कुल 47,75,749 स्टूडेंट्स ही बैठे।
- इस साल दसवीं की परीक्षा में 27 लाख से अधिक छात्र बैठे हैं।
- इस बार परीक्षा का सिलेबस 30 प्रतिशत घटा दिया गया था।
- जो सवाल सिलेबस से बाहर से आए हैं उनके लिए छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



