UP : राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 23 सितंबर को होगा उप-चुनाव , 12 सितंबर तक किया जायेगा नामांकन दाखिल !

Summary :

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दो सांसदों के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई राज्यसभा की सीटों पर आगामी 23 सितंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दो सांसदों के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई राज्यसभा की सीटों पर आगामी 23 सितंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। उप्र की इन दोनों सीटों पर इसी दिन सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। इस चुनाव के लिए 5 सितंबर को औपचारिक रूप से अधिसूचना जारी की जाएगी। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उप्र द्वारा गुरूवार को जारी एक बयान के अनुसार राज्य सभा सदस्यों सुरेंद्र नागर और संजय सेठ के इस्तीफे के बाद खाली हुई दोनों सीटों पर उप चुनाव के लिये 23 सितंबर को मतदान कराया जाएगा । 
बयान के अनुसार, इससे पहले पांच सितंबर को इन दोनों सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी, जिसके बाद 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा और 13 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी । 
इसमें कहा गया है कि 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा और 23 सितंबर को मतदान कराया जाएगा । 

Shera Rajput