समाजवादी पार्टी ने शनिवार को गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिये चौधरी इंद्रसेन को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया।
पार्टी द्वारा किये गये एक टवीट के मुताबिक ”पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की कि गंगोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये चौधरी इंद्रसेन प्रत्याशी होंगे।”
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के टूण्डला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा की थी । इस उपचुनाव में महराज सिंह धनगर, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया था कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टुंडला सीट से उपचुनाव के लिये धनगर के नाम की घोषणा की है ।
इससे पहले पार्टी ने मनोज कुमार प्रजापति को हमीरपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया था । हमीरपुर सीट पर चुनाव आयोग ने 23 सितंबर को उपचुनाव की घोषणा की है जबकि अन्य सीटों के उपचुनाव के लिये अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की गयी है ।


Download Android App
Download iOS App



