अमरोहा : कमजोर तबकों तक अपना संदेश पहुंचाने की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अप्रैल को दलित बहुल गांव में रात गुजारेंगे और वहां के निवासियों की समस्याओं और चिंताओं के बारे में जानेंगे। विपक्षी दल भाजपा पर पिछड़े वर्गों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हैं लेकिन पार्टी इस आरोप को लगातार अस्वीकार करती रही है। आदित्यनाथ सरकार के एक मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को हसनपुर जाएंगे , वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे और यहां से करीब 25 किमी दूर हसनपुर उप संभाग के गांव मेहंदीपुर में रात गुजारेंगे।
नौगांव से विधायक चौहान ने दावा किया कि यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक पिछड़े गांव में ठहरेंगे और वहां के निवासियों से सीधे बात करेंगे। चौहान ने बताया कि आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर करीब दो बजे हसनपुर में उतरेगा। वहां वह जिले के विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे। मेहंदीपुर गांव में वह भोजन करेंगे और रात ‘ शिशु मंदिर ’ में ठहरेंगे। वह दलित समुदायों की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे। अमरोह के जिला अधिकारी ने हेमंत कुमार ने कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तरह तैयार है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



