यूपी में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है जहाँ आए दिन क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आयी जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे दरअसल यूपी के लखनऊ ज़िले के मोहनलालगंज में दोस्ती शर्मसार हो गई जहाँ दोस्त को शराब पिलाने के बाद पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया और इतना ही नहीं था उसके बाद शव को कुएँ में फेंक दिया गया। दरअसल 3 आरोपियों ने पहले दोस्त को शराब पिलाई और फिर उस पर रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया ।
.jpg)
पत्नी ने कराइ पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान राम सुफल (30), राकेश कुमार (25) और अनुराग उर्फ सचिन सिंह (20) के रूप में की गई है. सभी आरोपी हुलास खेड़ा मोहनलालगंज के ही निवासी है। पुलिस के मुताबिक राम अचल एक कैब ड्राइवर था और ये उसकी अपनी कार थी। एक फरवरी को उसने अपनी पत्नी को एक बुकिंग के बारे में सूचित किया और निकल गया। तीन दिन बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी सुमन ने चार फरवरी को मोहनलालगंज थाने में अपने पति राम अचल के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
.jpg)
लोहे की रॉड से मारकर की गई युवक की हत्या
पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और समय पर मिली सूचना के आधार पर आरोपी को नाहर पुलिया के मऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उसने पैसे के लिए अपराध किया है। उसने राम अचल की लोहे की रॉड से मारकर हत्या की और उसके शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया था। उसने 1 लाख रुपए में एक जौहरी के पास कार गिरवी रख दी और पैसे लेकर फरार हो गया था।
गंभीर धाराओं में किया गया मामला दर्ज़
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201, 34, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित राम अचल का शव कुएं से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में पुलिस टीम जुटी हुई है ।


Download Android App
Download iOS App



