उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के प्रति बेहद संजीदा है। इसी कारण उन्होंने एक माह बाद सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवा ली है। सोवमार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए सपरिवार कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान उन्होंने संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि आप सभी प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि आप वैक्सीनेशन जरूर कराएं और दूसरों को भी इसके लिए जरूर प्रेरित करें। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लोगों को कोरोना वायरस के कहर से बचाने के लिए वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान चलाया है। यह वैक्सीन हमको और हमारे परिवार के सभी लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाएगी। हमको अपने तथा परिवार की रक्षा के लिए इसको जरूर लगवाना चाहिए।
ज्ञात हो कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डॉ. दिनेश शर्मा होम आइसालेशन में हैं। डॉ. जय श्री शर्मा संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। रविवार को ही डॉ. दिनेश शर्मा के पीएस कल्याण सिंह का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन भी हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



