UP: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे के दौरान केशव प्रसाद मौर्या का बेटा योगेश मौर्या, बहू अंजलि और पोती अग्रिमा की बाल-बाल जान बच गई। घटना जगतपुर थाना क्षेत्र ऊंचाहार रोड पर महादेव होटल के पास का है। जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बेटा अपनी ससुराल पिछवारा से वापस प्रयागराज जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित है।
Highlights:
- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बेटे का कार एक्सीडेंट
- अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार
- फिलहाल कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है
सुसराल से पत्नी को लेकर जा रहे थे प्रयागराज
यह पूरा मामला रायबरेली जिले के जगतपुर थाना इलाके का है। जहाँ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बेटा अपने ससुराल से परिवार के साथ पिछवारा से वापस प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार दोपहर में पिछवारा में हरिशंकर मौर्य के यहां अपनी पत्नी को लेने आये थे। वापस जाते समय जगतपुर चौराहा से ऊंचाहार रोड पर स्थित महादेव स्वीट के सामने अज्ञात वाहन से डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार की टक्कर हो गई।
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
पुलिस की एक टीम आनन-फानन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के परिवार को लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। कुछ देर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रुकने के बाद परिवार एक दूसरी गाड़ी से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस की एक टीम अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



