उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों के लिए शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य की जनता से बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवां चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें।
उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवां चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 27, 2022
सीएम योगी ने भी की मतदान की अपील
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने कहा, आज उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पंचम चरण है। अपने प्रदेश के उत्थान के लिए, सुशासन, सुरक्षा व सम्मान की प्राप्ति के लिए, भय मुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त परिवेश के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। अतः संकल्प करें कि पहले मतदान फिर जलपान।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज पंचम चरण है।
अपने प्रदेश के उत्थान के लिए, सुशासन, सुरक्षा व सम्मान की प्राप्ति के लिए, भय मुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त परिवेश के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें।
अतः संकल्प करें कि पहले मतदान फिर जलपान…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2022
इन जिलों में डाले जाएंगे वोट
पीएम मोदी और सीएम योगी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी ट्वीट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है। इस चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन जिलों में श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, रायबरेली, अमेठी और चित्रकूट शामिल हैं। इस चरण में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित राज्य सरकार के कई मंत्री चुनाव मैदान में हैं। मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में संपन्न होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।


Download Android App
Download iOS App



