उत्तर प्रदेश में मेरठ के दरौला दौराला स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। इस आग की वजह से ट्रेन के दोनों कोच पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। हालांकि यात्रियों ने समय रहते ही ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई ली। रेलवे के अनुसार इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यात्रियों ने भागकर बचाई जान
ट्रेन से निकलने वाले धुआं और आग की लपटों के चलते इस दौरान स्टेशन के आसपास पूरी अफरी-तफरी मच गई। आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गई थी। आग लगने की वजह से यात्री अपनी सुरक्षा के लिए दौड़भाग करने लगे। कुछ यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तेजी से भड़कती हुई आग और धुएं की वजह से यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है।
सुबह सात बजे करीब हुआ हादसा
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी। अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये हादसा शनिवार सुबह करीब 7.10 बजे का बताया जा रहा है उस समय पैसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान कोच में आग लग गई। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली के नौकरीपेशा यात्री काफी संख्या में सफर करते है।


Download Android App
Download iOS App



