उत्तर प्रदेश में एटीएस ( आतंकवाद निरोधी दस्ते ) ने रविवार को भंडाफोड़ करने के बाद मानव तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एटीएस, एडीजी गजेंद्र गोस्वामी ने कहा कि हैदराबाद के बहादुरपुरा कमिला के रफीक उर्फ रफी-उल-इस्लाम के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को चारबाग इलाके से गिरफ्तार किया गया।
म्यांमार से आया था आरोपी
एटीएस ने बताया रफीक एक रोहिंगिया शिविर में पैदा हुआ था और उसके माता-पिता म्यांमार के मूल निवासी थे। रफीक को उसके चाचा मकसूद अली ने पाला था और सीमा पार करके उसके साथ भारत आ गया था। वह पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में रहने लगा। रफीक बाद में दिल्ली चला गया और फिर मेवात गया, जहां उसने फर्जी आधार कार्ड बनवाया और एक फैक्ट्री में काम करने लगा।
साथी की मदद के लिए आया था लखनऊ
रफीक अदालत की सुनवाई में अपने एक साथी इस्माइल की मदद के लिए लखनऊ आया था, लेकिन 25 फरवरी को उसे अदालत में नहीं लाया गया। अधिकारी ने कहा कि रफीक ने रात के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पर शरण ली और जेल में इस्माइल से मिलने की योजना बनाई, लेकिन एटीएस टीम ने उसे पकड़ लिया।


Download Android App
Download iOS App



