उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 सीटों पर मंगलवार को हो रही मतगणना में जौनपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बृजेश सिंह ‘पि्रंशू’ 2352 मत से चुनाव जीत गये हैं।
मनोज कुमार यादव को 772 मत
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से पि्रंशू के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना शेष है। अंतिम दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 3129 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के डा मनोज कुमार यादव को 772 मत मिले।
पि्रंशू ने पहले राउंड की मतगणना से ही बढ़त कायम कर ली
जिला मुख्यालय जौनपुर में मतगणना का कार्य कड़ सुरक्षा के बीच आज सुबह 08 बजे से शुरू हुआ। भाजपा प्रत्याशी पि्रंशू ने पहले राउंड की मतगणना से ही बढ़त कायम कर ली थी। अंतिम दौर की मतगणना पूरी होने पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रकाश को मत 9 वोट मिले, जबकि 51 वोट अवैध करार दिये गये। इस सीट पर कुल 4031 वोट में से 3961 वोट डाले गये थे।
27 सीटों पर मंगलवार को मतगणना शुरु
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन वाले 35 क्षेत्रों की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मतदान वाली 27 सीटों पर मंगलवार को मतगणना शुरु हो गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हो गयी। मतदान वाले 58 जिलों में स्थित 27 निर्वाचन क्षेत्रों के लिये 09 अप्रैल को 739 मतदान केन्द्रों पर कुल 1,20,657 मतदाताओं में से लगभग 98 प्रतिशत ने मतदान किया था।


Download Android App
Download iOS App



