Noida में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई एक की मौत

Summary :

नोएडा में बरौला गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवती की मौत हो गई और दो अन्य युवतियां घायल हो गईं।थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सद्दाम नाम के व्यक्ति ने इस संबंध में रविवार रात शिकायत दर्ज कराई। Noida में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक की मौत, दो घायल तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने से हुई टक्कर शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे सद्दाम की दो भांजी खुशी और हिना तथा उनकी सहेली खुशबू काम करने के लिए बरौला…

नोएडा में बरौला गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवती की मौत हो गई और दो अन्य युवतियां घायल हो गईं।थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सद्दाम नाम के व्यक्ति ने इस संबंध में रविवार रात शिकायत दर्ज कराई।

  • Noida में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
  • अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक की मौत, दो घायल

तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने से हुई टक्कर

शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे सद्दाम की दो भांजी खुशी और हिना तथा उनकी सहेली खुशबू काम करने के लिए बरौला से सेक्टर 78 स्थित महागुन सोसाइटी जा रही थीं, तभी सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने ‘‘तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार’’ दी।

पुलिस मामले की कर रही जांच

सैनी ने बताया कि घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रविवार की रात खुशी की मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team