उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार कहा कि मुबंई में बैंकिंग जगत के दिग्गजों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी खराब क्रेडिट देख बैंकों ने रिस्पॉन्स नहीं दिया, आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हैं।

योगी ने कहा कि मुझे पता है कि आप सभी न केवल अपने बैंक पर नजर रखते हैं बल्कि हमारे उत्तर प्रदेश पर भी आपकी नजर है। आप वहां की हर खबर रखते हैं। आप हमारी विकास यात्रा के साक्षी भी हैं और सहभागी भी। उन्होंने कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार बनी तब प्रदेश की माली हालत बहुत खराब थी। हमने कुछ योजनाएं बनाईं, बैंकों को फोन किया, लेकिन क्रेडिट इतनी खराब थी कि बैंकों ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। आज यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि तब और अब के यूपी में सब बदल गया है। आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हैं। हमने अपने वार्षिक बजट को दोगुने से ज्यादा तक विस्तार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 5-0 वर्षो के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए त्वरित गति से बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है, जिससे उद्योगों को वैश्विक एवं घरेलू बाजार तक पहुंच बनाने में लॉजिस्टिक्स की सुलभता में वृद्धि होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ‘एक्सप्रेसवे राज्य’ के रूप में विश्वस्तरीय रोड कनेक्टिविटी की उपलब्धता है। राज्य में 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का एकमात्र राज्य बनने जा रहा है। हम लैंड लॉक स्टेट थे लेकिन अब यहां देश का पहला अंतदेर्शीय जलमार्ग (इनलैंड वॉटर-वे), विकसित हो गया है। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश मे है। उन्होंने कहा कि विकास और बदलाव के यह काम बिना बैंकों/वित्तीय संस्थानों के सहयोग के संभव नहीं था। आपने हमारा सहयोग किया, देखिए, उत्तर प्रदेश बदल गया। योगी ने कहा कि हम राज्य में अनेक औद्योगिक परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ स्थापित हो रहे दो डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर में से एक का विकास उतर प्रदेश में किया जा रहा है। हमने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया। माफियाओं के अवैध कब्जे से भूमि खाली कराई। आज डिफेंस कॉरीडोर इसी भूमि पर बन रहा है। योगी ने कहा कि मैं आज आप सभी से यह कहने आया हूं कि उत्तर प्रदेश में हम आपको हर संभव सहायता देंगे, संसाधन देंगे, बेहतर माहौल देंगे। बैंकिंग संस्थाएं हमारी एमएसएमई इकाइयों, कृषि, एफपीओ, स्टार्टअप आदि को मजबूत बनाने के लिए हमें सहयोग दें।


Download Android App
Download iOS App



