यूपी में बीजेपी नई टीम को लेकर बीते कुछ दिनों से अटकलें चल रही हैं। इन अटकलों के पीछे कई वजह भी दिख रही है, लेकिन पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और फिर अब सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे पर जाएंगे। सीएम योगी के दिल्ली दौरे से पहले राज्य में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई है।
लोकसभा चुनाव को लेकर नए प्लान पर काम
इस दौरान मुख्यमंत्री बीजेपी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि उनके मुलाकात से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। दरअसल, यूपी में बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर नए प्लान पर काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार पार्टी नई टीम के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करना चाहती है। इस वजह से नई टीम को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं।
कब होगा नई टीम का ऐलान
दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी राज्य में नई टीम तैयार कर रही है। हालांकि नई टीम का एलान कब होगा, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की माने तो सीएम योगी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह के द्वारा आलाकमान से बैठक के बाद ही नामों पर मुहर लगेगी. जिसके बाद जनवरी में इस टीम के एलान की संभावना जताई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



