उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि, यूपी चुनाव में के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि यदि ऐसी किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए‘भर्ती विधान युवा घोषणापत्र’ जारी करते हुए प्रियंका ने एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।
हमारा एजेंडा युवाओं और महिलाएं के लिए है : प्रियंका
प्रियंका गांधी से सवाल किया गया कि क्या चुनाव के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस विपक्ष के गठबंधन में शामिल होगी? इसके जवाब में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, यदि ऐसी परिस्थिति आती है तो इस बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि ऐसी परिस्थिति आई तो हम यह चाहेंगे कि जो हमारा एजेंडा युवाओं और महिलाएं के लिए है वो पूरा हो। यह हमारी एक शर्त होगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से चेहरे के सवाल पर उन्होंने परोक्ष रूप से अपना हवाला देते हुए कहा, ‘‘क्या आपको कोई चेहरा नजर आ रहा है?
प्रदेश में सात चरणों में होगा मतदान
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, उनके चुनाव लड़ने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। प्रियंका ने कहा, यदि यह तय होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।


Download Android App
Download iOS App



