उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शाहजहांपुर जिलें में पुलिस के साथ मिलकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 60 किलोग्राम चरस जब्त की है जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लगभग 120 करोड़ रुपए है। यह कार्रवाई पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद आरसी मिशन क्षेत्र के पास दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ब्लैक सेडान को रोका और कार में सवार तीनों लोगों को मंगलवार तड़के हिरासत में ले लिया।
नेपाल से लाए थे ड्रग्स
पुलिस ने बताया कि, आरोपियों की पहचान बहराइच जिले के राम भुलन, सीताराम और देहरादून के शेखर थापा के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, वे नेपाल से ड्रग्स लाए थे और दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड तथा पंजाब के विभिन्न ग्राहकों को इसकी तस्करी करने की योजना बना रहे थे। शाहजहांपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. आनंद ने कहा कि, तस्कर शामली जिले में खेप पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया, आरोपियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जिला जेल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



