उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। धमकी ‘डायल 112’ (आपातकालीन सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नंबर) पर मैसेज के माध्यम से मिली।
‘जल्द ही योगी को मार दूंगा’
धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा, “मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”। धमकी मिलने के बाद ‘112’ के ऑपरेशन कमांडर ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



