उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के कोतवाली इलाके में रविवार को एक ट्रक चालक की दो पत्नियों ने जहर खा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। चालक जावेद (45) के अनुसार, उसकी दोनों पत्नियों ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया क्योंकि चार महीने पहले उसके ट्रक को यातायात अधिकारियों ने जब्त कर लिया था।
महिलाओं को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस ने बताया कि अफसाना (35) और हिना (26) ने कोतवाली थाना क्षेत्र के मिमलाना रोड इलाके में स्थित अपने आवास पर जहर खा लिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। जावेद ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले यातायात विभाग के अधिकारियों ने वाहन के पूरे कागजात नहीं रहने के कारण उसका ट्रक जब्त कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



