UP Weather: यूपी में आज से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं। बहराइच आगरा कासगंज समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 से 29 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहने वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
कई जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी रहा। हालांकि कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा है लेकिन जल्द ही प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिया होने वाला है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। आज गुरुवार को बहराइच, आगरा, कासगंज समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बारिश होने के आसार हैं।
IMD ने बताया मौसम का हाल
IMD के अनुसार इस 29 तक बूंदाबांदी या तेज वर्षा होने की संभावना है। आकाशीय गर्जना भी होगी और हवा चलेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई वर्षा की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कुछ कमी आएगी।
आज से मानसून के सक्रिय होने के आसार
मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। गुरुवार से तीन दिनों तक बरसात देखने को मिल सकती है। बुधवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। रात में भी मौसम अनुकूल रहा। अधिकतम तापमान सामान्य तीन डिग्री अधिक 34.8 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आगरा में बारिश के आसार
आगरा के कुछ क्षेत्रों में बुधवार शाम वर्षा हुई तो कहीं एक बूंद नहीं पड़ी। वर्षा होने के बाद हवा चलने से शहरवासियों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 26 से 29 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहने, वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
मथुरा में झमाझम बारिश
लगभग एक घंटे की झमाझम वर्षा ने आफत पैदा कर दी। बीएसए मार्ग पर कंकाली मंदिर से लेकर भूतेश्वर रेलवे अंडरपास के नीचे तीन फीट तक पानी भर गया। आवागमन बाधित हो गया। दोपहिया वाहन बंद हो गए। खींचकर निकालने में लोगों का पसीना छूट गया।


Download Android App
Download iOS App






