उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कम से कम 26 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और तीन यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक, बस बिहार के छपरा से आ रही थी और दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके चलते वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा था और बड़ा हादसा हो गया।


Download Android App
Download iOS App



