जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में एक बेकाबू कार के ट्रक से टकराकर खाई में पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बुधवार को बताया कि जौनपुर निवासी 29 वर्षीय सकलैन अपने चार दोस्तों के साथ कार से मंगलवार की शाम मुंगराबादशाहपुर के गोरियाडीह गांव में अपने मौसेरे भाई की बारात में आया था।
शादी संपन्न होने बाद वह देर रात अपने दोस्तों को लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में चालक से विवाद हो जाने पर वे उसे (चालक को) कार से उतारकर खुद वाहन चलाकर ला रहे थे।उन्होंने बताया कि वह जब सतहरिया क्षेत्र के पास पहुंचे तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने ट्रक से टकराते हुए खाई में पलट गई।

इस हादसे में सकलैन और 23 वर्षीय सर्वजीत उर्फ राजा की मौके पर मौत हो गयी। घटना में गम्भीर रूप से घायल 25 वर्षीय आयुष श्रीवास्तव ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।साहनी ने बताया कि इस घटना में कमलेश रावत और रीनू घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव अन्त्य परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिये हैं।


Download Android App
Download iOS App



