उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गत दो अगस्त को शाहिद नाम के एक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत एक नंबर से डायल 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश भेजा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मुख्यालय केंद्र कमांडर सुभाष कुमार की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की हैं। इसके अलावा साइबर प्रकोष्ठ और सर्विलांस की टीमें भी उनकी मदद कर रही हैं।

जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी
पुलिस की कई टीमें नंबर की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस ने बताया इससे पहले भी सीएम योगी जान से मरने की धमकी दी गई थी।अब सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



