उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लखनऊ और वाराणसी के जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 24 अफसरों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गुरूवार देर रात सरकार ने लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थानांतरित करने का ऐलान किया। वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी बदले गये हैं।
कौशलराज शर्मा के स्थान पर हमीरपुर के डीएम अभिषेक प्रकाश को नियुक्त किया गया है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव सुनील पटेल अब मिर्जापुर के नए डीएम होंगे जबकि नगर विकास विभाग के विशेष सचिव को बलिया में भवानी सिंह खरगान के स्थान पर नया जिलाधिकारी बनाया गया है। खरगान अब ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव का पदभार संभालेंगे।
राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले से पहले संघ ने बनाई अग्रिम रणनीति
उन्होने बताया कि ललितपुर के डीएम मानवेंद्र सिंह को इसी पद पर फरूखाबाद भेजा गया है जबकि इस्टेट डिपार्टमेंट में विशेष सचिव योगेश कुमार शुक्ला ललितपुर के नये डीएम होंगे। कानपुर के जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है वहीं अब तक इस काज को देख रहीं किंजल सिंह को कृषि उत्पादन आयोग का विशेष सचिव बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



