उत्तर प्रदेश : दहेज की पूरी मांग न होने पर पति ने दिया तीन तलाक

Summary :

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दहेज के मामले को लेकर एक महिला को तीन तलाक दें दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक देने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दहेज के मामले को लेकर एक महिला को तीन तलाक दें दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक देने का आरोप लगाया। साथ ही महिला ने आरोप लगाया है। कि उसके जेठ ने उसके साथ छेड़खानी भी की जिसकी शिकायत उसने पुलिस स्टेशन में की।
अलीगढ़ के दिल्ली गेट थाना इलाके कि रहने वाली महिला को उसके पति ने इस करण तीन तलाक दिया क्योंकि उसने उसके मनमाफिक दहेज नहीं दिया था। यह महिला हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी के पास शिकायत कराने पहुंची थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए। 
एसएसपी के आदेश पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति मुकीम, ससुर कमर, जेठ आबाद, सादाब, सास सकीला, ननद रुकसार, देवर सलमान, तोसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का कुछ  महीने पहले ही शादी हुई थी।
ससुराल वालों ने इस मामले में 5 लाख रुपये का दहेज भी दिया था. बावजूद इसके परिवार की तरफ से बार-बार दहेज की मांग की जा रही थी जिसके चलते महिला में विरोध किया तो उसे तीन तलाक दे दिया गया और उसके साथ अभद्रता की गई।बाद में महिला का आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी भी की गई।

कच्छ में घुसे पाकिस्तानी कमांडो, गुजरात के सभी बंदरगाहों पर नौसेना ने जारी किया अलर्ट

 

Desk Team