उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने देवरिया जिले से फर्जी मार्कशीट/बीए की डिग्री के आधार पर शिक्षक की नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षक व कूटरचित अंक पत्र तैयार कराने वाले लिपिक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ द्वारा मंगलवार शाम जारी एक बयान के अनुसार उप्र एसटीएफ को फर्जी मार्कशीट/बीए की डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षक नथुनी प्रसाद भारती व फर्जी अंक पत्र बनवाने वाले लिपिक शिव प्रसाद को जिला देवरिया से गिरफ्तार किया है।
बयान में बताया गया कि नथुनी प्रसाद भारती पुत्र ग्राम-शेरवा बभनवली थाना-खुखुन्दू जनपद देवरिया तथा शिव प्रसाद ग्राम-चकिया थाना भाटपाररानी जनपद-देवरिया का रहने वाला था।
जांच में पता चला था कि फर्जी डिग्री पर नथुनी कूटरचित अंकपत्रों के आधार पर प्राथमिक विद्यालय, जमुना छापर विकास क्षेत्र भलुअनी, जनपद देवरिया में अध्यापक पद पर नौकरी कर रहा है एवं नथुनी प्रसाद भारती का स्नातक (बी.ए.) का अंक पत्र कूटरचित है। पूछताछ पर पता चला कि उसको यह फर्जी डिग्री शिव प्रसाद ने बनाकर दी थी । इसी आधार पर जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया और इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है ।


Download Android App
Download iOS App



