उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 6 लोग घायल

Summary :

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि बीती रात में सोनभद्र जिले के पिपरी गांव निवासी परिवार वाराणसी से इलाज कराकर कार से घर लौट रहा था कि वाराणसी सोनभद्र राजमार्ग पर रानीबाग गांव के पास एक गाय बचाने के चक्कर में कार असंतुलित हो गयी और दो साइकिल सवारों और गाय धक्का देकर पलट गयी। 

CAA का विरोध करने पर मायावती ने की चंद्रशेखर की आलोचना, बोलीं- जबरन दी अपनी गिरफ्तारी

इस हादसे में पथरौरा गांव निवासी फखरूद्दीन की मौत हो गई जबकि कार सवार फारूख, आलिया, ताज इरफान आदि घायल हो गये हैं। घायलों में साइकिल सवार मार्कण्डेय भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Desk Team