उत्तर प्रदेश में मऊ शहर के दक्षिण टोला क्षेत्र में नागरिक संशोधन बिल के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार शाम कुछ उपद्रवियों द्वारा थाने में खड़े वाहनों में आग लगाने और तोड़फोड़ के आरोप पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मऊ में आगजनी और हिसंक प्रदर्शन के बाद लखनऊ से राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) आशुतोष पाण्डेय को कल रात मऊ भेजा गया था।
मऊ शहर में देर शाम नागरिकता बिल के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने दक्षिणटोला थाने में खड़े कई वाहनों में आग लगा दी और रोडवेज की दो बसों पर पथराव किया, इस घटना में कई यात्री घायल हो गये थे। हालात को काबू करने के पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़ थे। उन्होंने बताया कि बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली क्षेत्र में 144 लागू है। मऊ में कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। पहले जिला प्रशासन ने मऊ कोतवाली समेत तीन थानों में एहतियातन कर्फ्यू लगाने की बात कही थी, लेकिन वहां कर्फ्यू नहीं लगा है।
उन्होंने बताया कि मऊ शहर में स्टेशन और बस अड्डों पर आने-जाने वालों की सुरक्षा के लिए पुलिस,पीएसी और रेपिड एक्शन फोर्स गस्त कर रही है। आगजनी और उपद्रव की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कराया गया है। दक्षिण टोला थाने में वाहनों को फूंकने और पुलिस तथा बसो में पथराव करने के मामले में अभी तक 19 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को चिन्हित कया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



