आज कल पति-पत्नी के बिच झगड़ा होना एक आम बात हो गई है। लेकिन कभी-कभी बात इतनी बढ़ जाती है की उसे संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कानपूर से सामने आया है जहां एक छोटी सी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया की दोनों में से एक को अपनी जान तक देनी पढ़ गई।
पूरे समाज में ऐसा अपमान
दरअसल एक इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी से 15 लोगों के लिए खाना बनाने की को कहा था, लेकिन पत्नी ने बनाने से साफ़ इंकार कर दिया था। इस बात को लेकर लड़ाई हो गई और पत्नी ने ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करा दी। जब तक पुलिस घर पर आई टब तक पति ने आत्महत्या कर ली थी। हैरानी की बात यह है कि पति-पत्नी की इस लड़ाई में न तो शिक्षिका पत्नी ने सोचा था कि शादी के 17 साल बाद आपसी लड़ाई में पुलिस बुलानी पड़ेगी और न ही पति ने सोचा था कि उसके पूरे समाज में ऐसा अपमान होगा। जिसकी वजह से पति ने की आत्महत्या।
पुलिस के आने पर दर गया और जहर खा लिया
दरअसल, वीरेंद्र(पति) की पत्नी सपना का कहना है कि पति ने मुझे 15 लोगों के लिए खाना बनाने को कहा, मैंने कहा कि मैं बीमार हूं। सपना ने आगे कहा, ‘मैंने अपने पति से कहा कि 5 लोगों के लिए खाना बना दूंगी , इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, उसने मुझे पीटा, रिवॉल्वर तान दी, मैंने पुलिस में शिकायत की, जब पुलिस आई तो वह डर गया, इसके बाद उसने जहर खा लिया। इस मामले में कानपुर पुलिस का कहना है कि पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस गई थी, उसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली, मामले की जांच की जा रही है ।


Download Android App
Download iOS App



