उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई मुठभेड़ के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश लगातार जारी है। ऐसे में उसकी मध्य प्रदेश में घुसने की संभावना के चलते पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस लगातार विकास दुबे की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है, बावजूद उसके अभी तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पूरे प्रदेश में विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए है।
ग्वालियर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजाबाबू सिंह ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस सीमावर्ती जिलों में विशेष नजर रख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं। मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें सहयोग देने के लिए अलर्ट पर है।’’
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए CO देवेंद्र मिश्रा के परिजनों से मिले AAP सांसद संजय सिंह
चंबल क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश हिंगणकर ने कहा, ‘‘हम लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस के संपर्क में हैं। भिंड और मुरैना जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उत्तर प्रदेश के साथ लगने वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस हमेशा ही आपराधिक गतविधियों और अपराधियों की आवाजाही के मामले में चौकस रहती है।
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें एक क्षेत्राधिकारी एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



