Lok Sabha चुनाव की 80 सीटों के लिए क्या है बीजेपी का ‘ब्रह्मास्त्र’?

Summary :

लोकसभा चुनाव 2024 में एक साल से भी कम समय बचा हुआ है। इसके मद्देनजर जहां कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के बीच गठबंधन बनाने को लेकर बैठकों का दौर जारी है । वहीं, बीजेपी भी अपने सियासी समीकरणों के जरिए मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुट गई है । हर राज्य में सियासी दल जातीय से लेकर जिताऊ फॉर्मूले इस्तेमाल कर रहे हैं।

80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का फॉर्मूला तैयार 
इस बीच खबर है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने यूपी में ओबीसी वोटरों को जोड़ने के लिए बड़ी कवायद पर अमल करना शुरू कर दिया है। 
‘धन्यवाद मोदी सम्मेलन’ का किया जाएगा आयोजन 
बीजेपी के नेतृत्व की ओर से ओबीसी वोटरों के साथ संवाद स्थापित करने का प्रयोग किया जा रहा है । इसके तहत बीजेपी का ओबीसी मोर्चा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा । इतना ही नहीं, यूपी के सभी 17 नगर निगमों में ओबीसी मोर्चा की ओर से ‘धन्यवाद मोदी सम्मेलन’ का आयोजन करेगा । 
कई जिलों के लिए बनाई गई रणनीति 
बताया जा रहा है कि ओबीसी मोर्चा की ओर से सूबे के अन्य जिलों में भी ‘अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा । जिसके जरिए बीजेपी की ओर से ओबीसी समुदाय के लिए किए गए कामों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। 
संवैधानिक और राजनीतिक हकों के साथ योजनाओं की जानकारी दी जाएगी 
धन्यवाद मोदी सम्मेलन और ओबीसी सम्मेलन में मोदी सरकार के 9 वर्षों में ओबीसी समाज को मिले संवैधानिक और राजनीतिक हकों के साथ योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इसमें ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की बात समेत ओबीसी वर्ग के लोगों को नीट परीक्षा, केंद्रीय और सैनिक विद्यालयों में मिलने वाले 27 फीसदी आरक्षण के बारे में बताया जाएगा। 

Desk Team