उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक महिला की खुदकुशी का मामला सामने आया है। तलव्वा क्षेत्र के दबंगो ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।
वही, मामले पर ADG ने संबंधित अधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जांच कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि पुलिस की ओर से किसी भीं प्रकार की कोई भी कार्रवाई न होने पर तलव्वा क्षेत्र की निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार वालों ने बताया कि क्षेत्र के दबंगो ने उसके (महिला) साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने शिकायत करते हुए थाना रायपुरवा प्रभारी निरीक्षक से मदद की गुहार लगाई थी। कार्रवाई न होने पर महिला ने खुदकुशी कर ली।


Download Android App
Download iOS App



