कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन तमाम व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। इस बीच ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे को बंद कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगातार वाहनों की आवाजाही बढ़ रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कोरोना वायरस के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यमुना एक्सप्रेस-वे को बंद कर दिया है।
मथुरा के राया इंटरचेंज, वृंदावन कट, बाजना कट एवं मांट टोल पर बैरियर लगाकर वाहन रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है, जिससे आगरा एवं नोएडा की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अब सिर्फ एंबुलेंस समेत इमरजेंसी वाहनों को ही निकाला जा रहा है।
कोरोना वायरस : आज रात से पूरा हरियाणा होगा लॉकडाउन
जनता कर्फ्यू के बाद रविवार को प्रदेश सरकार ने आगरा एवं गौतमबुद्धनगर को लॉकडाउन कर दिया। इन दोनों शहर में यमुना एक्सप्रेसवे से बड़ी संख्या में वाहन जाते हैं।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में 499 पहुंच चुकी है। इसके साथ ही 10 लोगों की भारत में कोरोना से मौत भी हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



