उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने दर्शन के बाद विश्वनाथ धाम में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के तत्वावधान में आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया।
इस आरोग्य मंदिर का संचालन नयति हेल्थ केयर द्वारा किया जाएगा। आरोग्य मंदिर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। योगी ने बाबा के दरबार से निकलने वाले माला, फूल, बेलपत्र, धतूरे से अगरबत्ती और धूप बनाने के लिए आईटीसी कंपनी के एक केंद्र का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने कहा कि आरोग्य मंदिर भक्तों को जरूरत पड़ने पर तुरंत आकस्मिक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएगा, वही आईटीसी कंपनी द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया है, जिसके तहत बाबा धाम से निकलने वाले निर्माल्य से अगरबत्ती बनाकर दर्जनों महिलाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना हर मंदिर में शुरू की जानी चाहिए और शारदीय नवरात्र में मातृ शक्ति के लिए यह प्रेरणादायक है।


Download Android App
Download iOS App



