उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप बादल फटने की घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया।
एक सरकारी बयान के मुताबिक, योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस दैवीय आपदा में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।
दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 25 टेंट तथा तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए।


Download Android App
Download iOS App



