PM मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, CM धामी ने की उपलब्धि की सराहना

Summary :

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम ने एक महीने में सबसे ज़्यादा प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने इसे “पूरे देश के लिए गर्व की बात” बताते हुए, धामी ने कहा कि यह मान्यता तनाव-मुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भारत के अग्रणी प्रयासों को दर्शाती है। Pariksha Pe Charcha: CM धामी ने एक्स पर दी बधाई धामी ने X पर एक पोस्ट में कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi…

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम ने एक महीने में सबसे ज़्यादा प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने इसे “पूरे देश के लिए गर्व की बात” बताते हुए, धामी ने कहा कि यह मान्यता तनाव-मुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भारत के अग्रणी प्रयासों को दर्शाती है।

Pariksha Pe Charcha: CM धामी ने एक्स पर दी बधाई

धामी ने X पर एक पोस्ट में कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम को एक महीने में सबसे ज़्यादा प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिलने पर हार्दिक बधाई!  उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल वैश्विक मंच पर हमारी शिक्षा प्रणाली की एक मज़बूत छवि प्रस्तुत करती है, बल्कि छात्रों के तनाव प्रबंधन के लिए किए गए प्रयासों को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता भी प्रदान करती है। यह क्षण पूरे देश के लिए गर्व की बात है और तनाव मुक्त शिक्षा की दिशा में भारत के अग्रणी योगदान को दर्शाता है।”

Pariksha Pe Charcha: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख पहल, परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी), जिसे शिक्षा मंत्रालय 2018 से MyGov के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित करता आ रहा है।  सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ”  इस कार्यक्रम के साथ एक महीने में नागरिक जुड़ाव मंच पर सबसे अधिक लोगों के पंजीकरण” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Pariksha Pe Charcha
Pariksha Pe Charcha

यह रिकॉर्ड MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित कार्यक्रम के आठवें संस्करण के दौरान प्राप्त 3.53 करोड़ से अधिक वैध पंजीकरणों की अभूतपूर्व उपलब्धि का जश्न मनाता है। परीक्षा पे चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परिकल्पित और संचालित एक अनूठा वैश्विक मंच है, जहाँ वे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करते हैं। यह पहल परीक्षा के मौसम को सकारात्मकता, तैयारी और उद्देश्यपूर्ण सीखने के उत्सव में बदल देती है, जिससे परीक्षाएँ तनाव के बजाय प्रोत्साहन का समय बन जाती हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें- Satyapal Malik Death: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली आखिरी सांस

Neha Singh