Dussehra per kya kare kya nahi: दशहरा हिंदु धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और झूठ पर सच की जीत की खुशी में मनाया जाता है। इसे विजयादशमी भी कहते हैं। यह त्योहार हर साल अश्विन महीने के दसवें दिन आता है। साल 2026 में यह त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता दुर्गा ने नौ दिनों की लड़ाई के बाद दसवें दिन महिषासुर नाम के राक्षस का वध किया था।
दशहरे के दिन शमी के पौधे और हथियारों की पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ काम करने से बहुत लाभ होता है और कुछ काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए। आइए, जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या न करें।
दशहरे के दिन क्या करना चाहिए?

- दशहरे के दिन हथियारों और शमी के पौधे की पूजा की जाती है। इस दिन अपने काम के औजारों, गाड़ियों और किताबों को साफ करके उनकी पूजा करने की परंपरा है।
- विजयादशमी का दिन बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कोई भी नया काम शुरू करना बहुत अच्छा होता है।
- दशहरे के दिन दुर्गा सप्तशती और चंडी पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा मिलती है और हर काम में सफलता हासिल होती है।
- दशहरे के दिन पीपल और शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं।
- दशहरे के दिन रावण का पुतला जलाने की भी परंपरा है। रावण का जलना इस बात का प्रतीक है कि हमारे अंदर की बुराई और अंधकार खत्म हो रहे हैं।
दशहरे के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
- तामसिक भोजन न खाएं: इस दिन मांस, मछली, अंडा, प्याज, लहसुन और शराब जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए।
- जीव-जंतुओं को नुकसान न पहुंचाएं: इस दिन किसी भी जानवर, पक्षी या किसी जीव को मारना या सताना नहीं चाहिए। प्रकृति और पेड़-पौधों को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
- अपमान और लड़ाई से बचें: किसी भी महिला, बुजुर्ग या किसी भी इंसान का अपमान न करें। इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा या कड़वी बातें बोलने से बचना चाहिए।
- इन चीजों का दान न करें: दशहरे के दिन हल्दी, चमड़े से बनी चीजें या फटे-पुराने कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए।
- शाम के समय ये चीजें न दें: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय किसी को सुई, नमक या चीनी उधार या दान में नहीं देनी चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




