Ghar me Shivling Rakhne ke Niyam: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में कई लोग अपने घर के मंदिर में शिवलिंग रखना चाहते हैं। लेकिन मान्यताओं के अनुसार, घर में शिवलिंग रखने के कुछ जरूरी नियम होते हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग रखने से पहले उसके साइज, सही जगह और पूजा के तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए, जानते हैं कि घर में शिवलिंग रखने के क्या नियम हैं।
सावन में घर पर शिवलिंग रखने के नियम (Ghar me Shivling Rakhne ke Niyam)
घर में कैसा शिवलिंग रखना चाहिए?

वास्तु नियमों के अनुसार, घर में कभी भी बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। पूजा के लिए अंगूठे के बराबर या छोटा शिवलिंग सबसे अच्छा होता है। घर में पूजा करने के लिए ‘नर्मदेश्वर’ या ‘पारद’ शिवलिंग को सबसे उत्तम माना जाता है।
सही स्थान का रखें ध्यान
शिवलिंग को हमेशा घर के मंदिर में या उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखना चाहिए। क्योंकि यह स्थान देवी-देवताओं के लिए बहुत शुभ माना जाता है। जहां शिवलिंग रखें, वह जगह बिल्कुल साफ-सुथरी और शांत होनी चाहिए।
रोजाना करें जलाभिषेक
अगर घर में शिवलिंग रखा है, तो रोज उनकी पूजा करना बहुत जरूरी है। हर दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना, “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना और बेलपत्र चढ़ाना बहुत शुभ होता है।
पूजा करते समय किस दिशा में होना चाहिए मुख?

पूजा करते समय हमेशा ध्यान रखें कि आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। वास्तु के हिसाब से यह दिशा पूजा के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा, शिवलिंग के सामने नंदी जी की मूर्ति जरूर रखें। माना जाता है कि नंदी के बिना शिवलिंग की स्थापना अधूरी होती है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- शिवलिंग को कभी भी गंदे हाथों से न छुएं।
- शिवलिंग के पास हमेशा उजाला होना चाहिए।
- शिवलिंग के आसपास हमेशा अच्छे से साफ-सफाई रखें।
- जल चढ़ाते समय सच्चे मन से भगवान के मंत्रों का जाप करें।
- पूजा का पूरा फल तभी मिलता है, जब शिवलिंग सही दिशा में रखा हो।


Download Android App
Download iOS App




