Hartalika Teej 2025 Upay: हरतालिका तीज पर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां होंगी दूर

hartalika teej 2025 upay

Hartalika Teej 2025 Upay: हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत करती है। यह व्रत कुछ कुंवारी लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए भी करती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव जी को अपने वर के रूप में पाने के लिए ये व्रत किया था, तब जाकर शिव जी उन्हें पति के रूप में प्राप्त हुए थे। यह कठिन व्रतों में से एक है, क्योंकि इसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है।

इस दिन महिलाएं मिट्टी से माता पार्वती और शिव जी की मूर्ति बनाकर पूजा-पाठ करते है। आपको हरतालिका तीज पर करने के लिए कुछ उपाय बताते हैं, जिन्हें करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आइए जानते हैं कुछ उपाय-

Hartalika Teej 2025 Upay

hartalika teej 2025 upay

  1. हरतालिका तीज की पूजा के दौरान शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। इससे रिश्तों में चल रही समस्याएं दूर होती हैं।
  2. इस दिन माता पार्वती को हरी चूड़ियां और 16 श्रृंगार अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन अच्छा बनेगा।
  3. इस दिन जरूर हरतालिका तीज का पाठ करें या सुनें। यह कथा माता पार्वती के तप और महिमा को दर्शाती है। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
  4. पूजा में माता पार्वती को गुलाब या गुड़हल और शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।
  5. शिवलिंग और माता पार्वती का दूध, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
  6. हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण के दौरान माता पार्वती के आगे घी का दीया जलाएं और माता से प्रार्थना करें।
  7. हरतालिका तीज पर किसी सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान दें, इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
  8. असहाय लोगों को पैसे, भोजन या कपड़े का दान करें। इससे शिव पार्वती की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
  9. इस दिन पशु-पक्षियों को भोजन कराएं। इससे आपका दिन अच्छा होगा और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
  10. माता पार्वती और शिव मंत्रो का जाप करें, इससे भगवान प्रसन्न होंगे।

शिव जी के मंत्र

hartalika teej 2025 upay

1. ॐ नमः शिवाय ।।

2. ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः।।

3. ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः।।

4. ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।

5. ॐ पशुपतये नमः

माता पार्वती के मंत्र

hartalika teej 2025 upay

1. ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः’

2. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

3. ॐ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा

4. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।

5. ॐ गौरी देव्यै च विद्महे, कामराजाय धीमहि। तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।

हरतालिका तीज व्रत की धार्मिक मान्यता

hartalika teej 2025 upay

शास्त्रों में हरतालिका तीज को अखंड सौभाग्य का व्रत कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा से करने वाली महिलाओं को माता पार्वती और शिव जी का आशीर्वाद मिलता है। उनका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Vrat Kaise Rakhein? जानें व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।