घर की सुख-समृद्धि के लिए भूलकर भी न करें ये काम, जानिए किचन से जुड़ें कुछ खास वास्तु नियम

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता है। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे धार्मिक और वास्तु से जुड़ी मान्यताएं भी हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई, घर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, क्योंकि यहां परिवार के लिए भोजन तैयार होता है। इसलिए इस स्थान की शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना बहुत जरूरी माना जाता है, तो आइए जानते हैं Kitchen Vastu Tips के बारे में, और रसोई में जूते पहनना क्यों भारी पड़ सकता है।

Kitchen Vastu Tips: किचन में जूते चप्पल पहनना क्यों माना जाता है गलत

Kitchen Vastu Tips
Kitchen Vastu Tips 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई में पूरे जहां परिवार के लिए भोजन तैयार किया जाता है, इसलिए इसका संबंध सीधे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जिन्हें अन्न और पोषण की देवी माना जाता है। इसी वजह से किचन को साफ सुथरा और पवित्र रखना बेहद जरूरी होता है।

जूते-चप्पल बाहर की धूल मिट्टी और नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ लेकर आते हैं। जब कोई व्यक्ति जूते पहनकर किचन में जाता है, तो यह अशुद्धियां को भी किचन में लाता है। इससे रसोई की पवित्रता प्रभावित होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी कम हो सकता है। इसलिए किचन में जूते और चप्पल पहनकर जाने से बचना चाहिए।

Kitchen Vastu Tips in Hindi: घर में बढ़ सकती है नकारात्मकता

Kitchen Vastu Tips in Hindi
Kitchen Vastu Tips in Hindi (Source: Social Media)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में जूते पहनकर जाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव या विवाद हो सकता है। साथ ही इससे घर में सुख शांति और समृद्धि पर असर पड़ सकता है और लक्ष्मी के आगमन में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

अग्नि और पृथ्वी तत्व का संतुलन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन का संबंध अग्नि तत्व से माना जाता है। वहीं, जूते चप्पल पृथ्वी तत्व और भारी ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। जब जूते पहनकर किचन में प्रवेश किया जाता है, तो अग्नि और पृथ्वी तत्व के बीच संतुलन बिगड़ सकता है। इससे जीवन में बाधाएं, तनाव या संसाधनों की कमी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Kitchen Vastu Tips in Hindi: आर्थिक-पारिवारिक समस्याओं की आशंका

Kitchen Vastu Tips in hindi (1)
Kitchen Vastu Tips in hindi (Source: Social Media)

किचन एक ऐसा स्थान है, जो पूरे परिवार की समृद्धि से जोड़ता है। इस स्थान की पवित्रता का ध्यान नहीं रखा जाता है, तो घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद और मानसिक तनाव भी बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए रसोई घर की स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी माना जाता है।

Also Read: नींद न आने से हैं परेशान? आजमाएं सोने की सही दिशा और वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी लाइफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।