जनवरी 2025 के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

Summary :

जनवरी का महीने में कई तरह के व्रत, त्योहार आउट तिथियां आती हैं जिनकी भारत में बहुत महत्वता है। आइए इन तिथियों विस्तार से जानते है।

Astrologer Satyanarayan Jangid

WhatsApp – 6375962521

www.guideguru.in

सनातन धर्म में हर दिन एक त्योहार होता है

अंग्रेजी वर्ष 2025 में जनवरी का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, बुधवार, संवत 2081 से आरम्भ होगा और माघ शुक्ल पक्ष तृतीया, शनिवार, तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले।

हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

क्यों खास जनवरी का महीना

जैसा कि आप जानते हैं कि प्रत्येक वर्ष में जनवरी के महीने में मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस के त्योहार हमेशा अंग्रेजी तारीखों के आधार पर आते हैं। इस बार भी वर्ष 2025 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जायेगा। भारतीय जनमानस में इस दिन का बहुत महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। भगवान सूर्य, धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जनवरी में निश्चित आने वाले त्योहारों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस भी है। इसके अलावा सिखों के गुरू श्री गोविन्दसिंह जी की जयंती भी जनवरी में ही आयेगी। पंजाब में लौहड़ी का उत्सव बहुत धूमधाम से 13 जनवरी को मनाया जायेगा। जनवरी 2025 में आने वाले व्रत और त्योहारों की विस्तृत जानकारी के लिए निम्न सूची देखें:-

जनवरी 2025 के प्रमुख व्रत, त्योहार और उत्सव

1 जनवरी – बुधवार – अंग्रेजी नववर्ष आरम्भ। चन्द्रदर्शन।

3 जनवरी – शुक्रवार – श्रीगणेश चतुर्थी।

6 जनवरी – सोमवार – गुरु गोविन्द सिंह जयन्ति।

7 जनवरी – मंगलवार – भद्रा अष्टमी। श्री शाकंभरी यात्रा।

10 जनवरी – शुक्रवार – बैकुंठ एकादशी। पुत्रदा एकादशी व्रत।

11 जनवरी – शनिवार – कूर्म द्वादशी व्रत। प्रदोष व्रत।

13 जनवरी – सोमवार – लौहड़ी। पौष पूर्णिमा। माघ स्नान आरम्भ। श्री शाकम्बरी जयंती।

14 जनवरी – मंगलवार – मकर संक्रान्ति। पौंगल।

16 जनवरी – गुरुवार – सौभाग्य सुन्दरी व्रत।

14 जनवरी – शुक्रवार – संकष्टी चतुर्थी व्रत।

15 जनवरी – शनिवार – थल सेना दिवस।

21 जनवरी – मंगलवार – श्री विवेकानंद जयंती। कालाष्टी।

23 जनवरी – गुरुवार – सुभाष बोस जयंती।

25 जनवरी – शनिवार – षटतिला एकादशी व्रत।

26 जनवरी – रविवार – गणतंत्र दिवस।

27 जनवरी – सोमवार – सोम प्रदोष व्रत। मास शिवरात्रि।

29 जनवरी – बुधवार – मौनी अमावस्या।

30 जनवरी – गुरुवार – श्री वल्लभ जयंती। गुप्त नवरात्रि।

31 जनवरी – शुक्रवार – श्री बाबा रामदेव जी महाराज द्वितीया। चन्द्रदर्शन।


Astrologer Satyanarayan Jangid

WhatsApp – 6375962521

www.guideguru.in

Team Desk