Vastu Mistakes for Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप किसी भी कार्य को करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं, तो जीवन में कई परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर का माहौल हमारी जिंदगी पर काफी गहरा असर डालता है। कई बार छोटी-छोटी गलतियां निगेटिव एनर्जी की बढ़ा देती हैं, जिसकी वजह से जीवन में प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगती हैं।
अक्सर हम हर दिन ऐसी गलतियां करते हैं, जिनका असर हमें तुरंत तो नहीं देखने को मिलता है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदतें हमारे दुर्भाग्य का कारण बन जाती हैं। आज हम आपको 5 ऐसी ही गलतियों के बारे में बताएंगे, जो आपकी जिंदगी में दुर्भाग्य को बढ़ाने का काम करती है।
Vastu Mistakes for Home: भूल कर भी न करे ये गलतिया

1. मुख्य दरवाजे के आसपास गंदगी रखना
हमारे घर का जो मुख्य दरवाजा होता है, उसे एनर्जी के आने और जाने का भी रास्ता कहा जाता है। ऐसे में अगर आप इसके आसपास गंदगी रखते हैं, जूते और चप्पलों को बिखरा हुआ छोड़े देते हैं या फिर कचरा इकठ्ठा करते हैं, तो इनकी वजह से निगेटिव एनर्जी भी काफी तेजी से आपके घर में आ जाती है। आपको हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए।
2. टूटे-फूटे सामान को घर में रखना
हम यह गलती करते हैं कि घर पर टूटे हुए बर्तनों, खराब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फर्नीचर रख लेते हैं। आपकी यह गलती घर पर निगेटिव एनर्जी को बढ़ा देती है और साथ ही आपको जिंदगी में तरक्की भी नहीं करने देती है। आपके लिए बेहतर होगा कि इस तरह की चीजों को आप जितनी जल्दी हो सके घर से बाहर निकाल दें।
3. किचन में गंदगी और बिखराव
कभी भी घर की रसोई को गंदा या फिर बिखरा हुआ नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यह आपके सेहत और समृद्धि से भी जुड़ा होता है। अगर आप किचन को लंबे समय तक गंदा रखते हैं, तो आपको पैसे और सेहत से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।
4. बेडरूम में गलत दिशा में सोना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोते समय आप अपने सिर को किस दिशा में रखते हैं। ये बहुत महत्वपूर्ण बात होती है। रात को सोते समय आपको अपना सिर उत्तर दिशा की तरफ रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे काफी ज्यादा अशुभ माना गया है। अगर आप इस दिशा में आप सिर करके सोते हैं, तो आपको स्ट्रेस, नींद की कमी और सेहत से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। सोते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपका सिर हमेशा ही दक्षिण या फिर पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।
5. घर में बंद या खराब घड़ी रखना
घड़ी को समय के लिए जाना जाता है। आपको अपने घर पर कभी भी बंद या फिर खराब घड़ी को नहीं रखना चाहिए। अगर आप इस तरह की घड़ी को अपने घर पर रखते हैं, तो आपकी जिंदगी में कई तरह की रुकावटें आने लगती हैं। अगर आपके घर पर इस तरह की घड़ी है, तो आपको उसे बनवा लेना चाहिए या फिर घर के बाहर कर देना चाहिए।
Also Read: ये 6 रहस्यमयी संकेत हैं यमराज के आने की आहट! गरुड़ पुराण की ये बातें कर देंगी हैरान


Download Android App
Download iOS App




