कंगाली ला सकती हैं जोड़े में रखी ये 7 चीजें
1. घर में 2 मेन गेट

वास्तु में घर के मेन गेट को सबसे अहम माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दो-दो मेन गेट नहीं होने चाहिए। माना जाता है कि दो मेन गेट होने से घर में पैसों की आवक रुक जाती है, धन का नुकसान होता है और पैसा टिकना मुश्किल हो जाता है।
2. पूजा घर में दो शिवलिंग
वास्तु नियमों के अनुसार, घर के मंदिर में कभी भी 2 शिवलिंग नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर का माहौल और ऊर्जा बुरी तरह प्रभावित होती है। शिवलिंग के अलावा, पूजा घर में गणेश जी की 2 मूर्तियां और 2 शालिग्राम रखना भी बेहद अशुभ माना जाता है।
3. घर में 2 तुलसी के पौधे
घर के मुख्य प्रांगण या बालकनी में एक ही गमले या एक ही स्थान पर 2 तुलसी के पौधे सटाकर नहीं लगाने चाहिए। वास्तु के नियम अनुसार तुलसी के पौधों की संख्या हमेशा विषम (जैसे 1, 3, या 5) होनी चाहिए। 2 तुलसी के पौधे एक जगह रखने से घर के सदस्यों के बीच मतभेद और तनाव की स्थिति बनने लगती है।
4. पूजा घर में 2 शंख
घर के पूजा स्थल पर कभी भी 2 शंख एक साथ नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो शंखों को एक ही स्थान पर रखने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। अगर आपके पास दो शंख हैं, तो एक को पूजा घर में रखें और दूसरे को किसी पवित्र स्थान पर अलग से रखें।
5. एक कमरे में 2 घड़ियां

एक ही कमरे में दो घड़ियां लगाना वास्तु के हिसाब से गलत है। अगर उन दोनों घड़ियों के समय में थोड़ा सा भी फर्क हुआ, तो इसे बहुत बुरा संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ऐसी घड़ियों से घर के लोगों के बीच आपसी झगड़े और मनमुटाव बढ़ते हैं, और बनते हुए कामों में बाधाएं आने लगती हैं।
6. 2 झाड़ू एक साथ न रखें
घर में कभी भी दो झाड़ू एक ही जगह पर सटाकर या साथ में नहीं रखनी चाहिए। वास्तु में झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए दो झाड़ू एक साथ रखने से धन से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।
7. आमने-सामने न हों शीशे
घर में शीशा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दो शीशे बिल्कुल आमने-सामने न लगे हों। ऐसा माना जाता है कि आमने-सामने लगे शीशों से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, जिससे घर का पूरा माहौल खराब होता है और परिवार के सभी सदस्यों की सेहत और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App




