डस्टबिन से जुड़ी ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल? जानें कूड़ेदान रखने की सही जगह और नियम

Summary :

Vastu Shastra for Dustbin: वास्तु में हमें ऐसे कई तरीके और नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर हम अपने जीवन में सफलता, सुख और सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र में सही दिशा और सही स्थान के चुनाव के बारे में बताया गया है। अगर हमारे घर में चीजें अपनी सही जगह पर हों और हम वास्तु के नियमों का पालन करें, तो मानसिक शांति के साथ-साथ आर्थिक मजबूती भी मिलती है। इसके विपरीत, कुछ गलत आदतें और लापरवाही हमें दरिद्रता या कंगाली की ओर ले जा सकती हैं। कूड़ेदान को गंदगी या नकारात्मक ऊर्जा का हिस्सा माना जाता है।…

Vastu Shastra for Dustbin: वास्तु में हमें ऐसे कई तरीके और नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर हम अपने जीवन में सफलता, सुख और सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र में सही दिशा और सही स्थान के चुनाव के बारे में बताया गया है। अगर हमारे घर में चीजें अपनी सही जगह पर हों और हम वास्तु के नियमों का पालन करें, तो मानसिक शांति के साथ-साथ आर्थिक मजबूती भी मिलती है। इसके विपरीत, कुछ गलत आदतें और लापरवाही हमें दरिद्रता या कंगाली की ओर ले जा सकती हैं।

कूड़ेदान को गंदगी या नकारात्मक ऊर्जा का हिस्सा माना जाता है। अगर इसे गलत जगह रख दिया जाए, तो घर में तनाव, पैसों की तंगी और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि इसे कहां रखें और कहां नहीं।

Vastu Shastra for Dustbin: यहां भूलकर भी न रखें कूड़ेदान

Vastu Shastra for Dustbin
Vastu Shastra for Dustbin (Source: Social Media)
  • पश्चिम दिशा: यहां कूड़ेदान होने से आपके बनते हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
  • मुख्य दरवाज़ा: घर के मेन गेट के सामने कूड़ेदान रखने से घर में बुरी ऊर्जा प्रवेश करती है।
  • दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण): यह अग्नि की दिशा है। यहां कूड़ेदान होने से फिजूलखर्ची बढ़ सकती है।
  • बेडरूम और पूजा घर: इन खास जगहों पर कूड़ेदान रखने से वास्तु दोष लगता है और मन अशांत रहता है।
  • उत्तर दिशा: यह लक्ष्मी और करियर की दिशा है। यहां गंदगी रखने से नौकरी या व्यापार में दिक्कतें आ सकती हैं।
  • दक्षिण-पश्चिम दिशा: इस कोने में कूड़ेदान रखने से परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े और मनमुटाव बढ़ सकते हैं।
  • पूर्व दिशा: यहां कचरा रखने से आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं और सामाजिक मेलजोल कम हो सकता है।
  • उत्तर-पूर्व (ईशान कोण): यह सबसे पवित्र दिशा है। यहां कूड़ेदान रखने से मानसिक शांति छिन सकती है और धन की हानि हो सकती है।

कूड़ेदान रखने की सही दिशा

वास्तु के मुताबिक, कूड़ेदान को घर के दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम के बाहरी हिस्से (जैसे बालकनी) में रखना बेहतर है। कोशिश करें कि इसे ऐसे कोने में रखें जहां इस पर किसी की सीधी नज़र न पड़े।

Vastu Shastra for Dustbin: कुछ जरूरी बातें

Vastu Shastra for Dustbin (1)
Vastu Shastra for Dustbin (Source: Social Media)
  • कचरे को रोज़ाना घर से बाहर निकालें।
  • हमेशा ढक्कन वाला कूड़ेदान ही इस्तेमाल करें।
  • कूड़ेदान को कभी भी भर कर ऊपर तक न बहने दें।
  • कूड़ेदान के आसपास हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें।

यह भी पढ़ें-सिर्फ परंपरा नहीं, ‘Superpower’ है तिलक! जानें इसे माथे पर लगाने के चमत्कारी लाभ

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।