Vastu Tips for Kitchen: किसी भी त्योहार के आने से पहले लोग घर की साफ़-सफाई करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी छोटी से छोटी चीज भी आपकी जिंदगी पर काफी बड़ा और गहरा असर डालती है। आपको अपने घर पर किसी भी चीज को काफी सोच-समझकर रखना चाहिए। घर के किचन को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। कई बार हम किचन में रखे टूटे हुए बर्तनों को नजरअंदाज करते हैं और सोचते हैं कि जबतक काम चल रहा है चलने दो, लेकिन आपकी यह सोच या फिर लापरवाही धीरे-धीरे आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी को काफी हद तक कम कर देती है। जब भी ऐसा होता है, तो इसका सीधा असर आपकी सेहत, रिश्तों और धन पर देखने को मिलता है। आज हम आपको बताएंगे कि किचन में रखी टूटी-फूटी चीजें आपकी जिंदगी में कैसे निगेटिव असर डालती हैं।
Vastu Tips for Kitchen: घर की सुख-समृद्धि के लिए करें ये काम
1. निगेटिव एनर्जी का कारण बनते हैं टूटे बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में रखे टूटी या फिर दरारों वाले बर्तन निगेटिव एनर्जी का कारण बनते हैं। इस तरह के बर्तन घर के माहौल को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं और साथ ही फैमिली मेंबर्स के मन में स्ट्रेस और बेचैनी बढ़ाते हैं। अगर आप पॉजिटिव माहौल चाहते हैं, तो इस तरह के बर्तनों को जल्दी से जल्दी घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
2. पैसों से जुड़ी दिक्कतों का संकेत
बहुत से लोग पुराने या फिर टूटे हुए बर्तनों को सिर्फ यह सोचकर अपने घर पर रख लेते हैं कि आगे चलकर शायद काम में आएंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे बर्तनों को पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जोड़कर भी देखा जाता है। जिन घरों में इस तरह के बर्तनों को रखा जाता है, उनमें पैसों का आना-जाना रुक जाता है और बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं। इस तरह के बर्तनों को घर पर रखना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है।
3. रिश्तों में आ सकती है खटास
अगर आपके घर का माहौल पॉजिटिव नहीं है, तो इसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ता है। किचन में रखे टूटे हुए बर्तन निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं, जिस वजह से भी परिवार के सभी सदस्यों के बीच लड़ाई और झगड़े होने शुरू हो जाते हैं।
4. सेहत पर भी पड़ता है असर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे और पिचके हुए बर्तन आपकी सेहत पर भी काफी बुरा असर डालते हैं। इस तरह के बर्तनों में बैक्टीरिया काफी आसानी से इकठ्ठा हो जाते हैं, जो खाने में मिलकर आपके शरीर में घुस जाते हैं। ये बैक्टीरिया कई तरह की बीमारियों का कारण बन जाते हैं।




















