वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना बहुत महत्वपूर्ण होता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, अगर घर वास्तु के नियमों के हिसाब से बना हो, तो परिवार में सुख-शांति रहती है। इसके उलट, वास्तु ठीक न होने पर पैसों की तंगी, तनाव और बीमारियां बढ़ सकती हैं। यहां तक की घर की सीढ़ियां भी घर की एनर्जी पर बड़ा असर डालती हैं। अगर सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह का सही इस्तेमाल किया जाए, तो घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है। वहीं, कुछ गलतियों की वजह से घर में वास्तु दोष भी आ सकता है। आइए, Vastu Tips for Stairs में जानते हैं कि सीढ़ियों के नीचे क्या रखना सही है और क्या नहीं।
Vastu Tips for Stairs: सीढ़ियों के नीचे क्या करने से बचें?

1. रसोई और बाथरूम बनाने से बचें
सीढ़ियों के नीचे किचन या टॉयलेट-बाथरूम बनवाना भी वास्तु में गलत माना गया है। ऐसा करने से घर में आपसी लड़ाई-झगड़े और नेगेटिविटी बढ़ने का खतरा रहता है।
2. मंदिर न बनाएं
वास्तु के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजा घर या मंदिर नहीं बनाना चाहिए। माना जाता है कि इस जगह पर बैठकर पूजा करने से उसका पूरा और शुभ फल नहीं मिलता है।
3. इन चीजों को रखने की न करें भूल
सीढ़ियों के नीचे टूटी-फूटी चीजें, भारी कबाड़ या बेकार सामान बिल्कुल न रखें। इसके अलावा, यहाँ पैसों की तिजोरी रखना भी वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं है। माना जाता है कि इससे पैसों का नुकसान हो सकता है और घर में बरकत रुक जाती है।
सीढ़ियों के पास क्या करना है शुभ?

1. बुक शेल्फ
आप सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह में किताबों की छोटी अलमारी बना सकते हैं या उसे सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि वहां कबाड़ या बेकार सामान इकट्ठा न हो।
2. पौधे लगाना है फायदेमंद
अगर सीढ़ियों के नीचे अच्छी-खासी जगह है, तो वहां छोटे और पॉजिटिव एनर्जी देने वाले पौधे रख सकते हैं। पेड़-पौधों की हरियाली से घर का माहौल अच्छा रहता है और वास्तु का बुरा असर भी कम होता है।
3. साफ-सफाई का रखें ध्यान
वास्तु के मुताबिक, सीढ़ियों के नीचे की जगह को हमेशा साफ-सुथरा और समेट कर रखना चाहिए। यहां गंदगी या फैला हुआ सामान होने से घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। इस जगह पर सिर्फ बहुत जरूरी और हल्का सामान ही रखें।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




