हर साल एक नई शुरुआत लेकर आता है। लोग सोचते हैं कि अगर बीते साल में नौकरी, बिजनेस में लाभ नहीं हुआ है तो नए साल में ये सभी सपने पूरे होंगे। आइए जानते है कि आने वाला नया साल किन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आता है।आइए जानें विस्तार से 2023 में किन-किन राशियों पर रहेगी देवी लक्ष्मी की खास कृपा।
इन तीन राशियों पर मेहरबान होगा 2023 ,सबसे पहले आती है मेष राशि

1. मेष- साल 2023 में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे और वित्तीय रूप से स्थिरता की स्थिति रहेगी।किसी चल रहे ऋण से आप मुक्त हो सकते हैं। घर या वाहन खरीदने की कोशिश में है तो आपकी यह चाहत भी इस साल पूरी हो सकती है। अप्रैल के बाद का समय आपके लिए अधिक अनुकूल और शुभ रहेगा। आपकी मेहनत, योग्यता और पूर्व में किए गए निवेशों का आपको लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश में है तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। छात्रों और प्रतियोगिता में कामयाबी मिलने का योग है इसलिए प्रयास में कमी न रखें। बीते कुछ वर्षों से कारोबार में बाधा और परेशानी चल रही है तो आपके लिए यह साल उन परेशानियों से निकलकर आगे बढ़ने का मौका देगा।

2. तुला राशि- तुला राशि के लोगों को साल 2023 में कोई ऐसी खुशी मिल सकती है जिसे वह जीवन भर याद करेंगे। इस साल आपको करियर में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास फलीभूत होकर लाभ प्रदान करेगा। इस साल स्वास्थ्य भी आपका सामान्य रूप से ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से आप भरपूर सहयोग पाएंगे। बच्चों को लेकर आपकी चिंताओं में भी कमी आएगी। घर में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। घर और वाहन की चाहत भी पूरी हो सकती है।

3. सिंह राशि-सिंह राशि वाले साल 2023 में भाग्य का धन खाएंगे। इस साल ऐसा लगेगा मानो कई वर्षों बाद आप राहत की सांस ले रहे हैं। कारोबार में प्रगति होगी, धन संपत्ति में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। संतान की चाहत भी इस साल आपकी पूरी हो सकती है। कामयाबी कदम चूमेगी। सगे संबंधी औऱ रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिलेगा। प्रभाव में भी वृद्धि होगी।


Download Android App
Download iOS App



